फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड पर नशे की हालत में कार चालक ने बिजली के खंभे में ठोकी कार, बाल-बाल बची कार चालक की जान
सूरजकुंड रोड पर नशे की हालत में कार चालक ने बिजली के खंबे में कार से टक्कर मार दी जिसके चलते उसे भी चोटें आई हैं । घटना के चास्मदीदों के मुताबिक कार चालक नशे की हालत में लग रहा था जो की घटना के बाद कुछ देर तक बाहर बैठा रहा लेकिन कुछ देर बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस हादसे के चलते लगे जाम को खुलवा दिया