फरीदाबाद: संजय कॉलोनी स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने पौने दो लाख रुपये और जेवरात किये चोरी
संजय कॉलोनी स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पौने दो लाख रुपये और जेवरात चुरा लिए। पुलिस के अनुसार पौड़ित राजेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है की वह परिवार समेत एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में गए थे। वही जब आज उन्होंने आकर देखा तो उनका घर का ताला टूटा हुआ है और घर मैं चेक करने पर पता लगा कि पौने दो लाख रुपये और जेवरात गायब है