कासगंज: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन के समीप से किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वांछित आरोपी का नाम कार्तिक पुत्र धर्मेंद्र है। आरोपी दिल्ली के हरिकेश नगर ओखला का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जिस मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।