पिंड्रा: पिंडरा में फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी के लिए सरकार के निर्देश पर विशेष कैंप का आयोजन
वाराणसी के पिंडरा पंचायत भवन में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आई कार्ड बनवाने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। कैंप का मुख्य आयोजन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता की देखरेख में किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।