नौगढ़: नौगढ़ चकिया मुख्य मार्ग पर डिलबगरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से अज्ञात युवक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नौगढ़ चकिया मुख्य मार्ग पर डिलबगरा मोड़ के पास एक अज्ञात एवं गंभीर रूप से जख्मी हो गया।डिलबगरा मोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक गंभीर अवस्था में मिला। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।