बाबा नीम करौली की भक्ति में रंगेगा क्रिसेंट मॉल, इंजीनियर अरविन्द पाल संग सैकड़ों लोग देखेंगे ‘हनुमान अंश’
बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार इंजीनियर अरविन्द पाल रविवार को अपने सहयोगियों, मित्रों एवं पत्रकार साथियों के साथ बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन देखेंगे। फिल्म का प्रदर्शन रविवार की शाम 4 बजे क्रिसेंट मॉल स्थित सिनेमैक्स सिनेमा में होगा।
इंजीनियर अरविन्द पाल ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करौली महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मानव सेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों पर आधारित फिल्म है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है और इसी क्रम में उन्होंने अपने सहयोगियों, मित्रों तथा पत्रकार साथियों के साथ फिल्म देखने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से बाबा नीम करौली का प्रचार प्रसार कर रहे है वर्ष 2016 में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को बाबा की तस्वीर भेंट की थी। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और संत-महापुरुषों के जीवन से जुड़ी प्रेरक कथाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। ऐसे विषयों पर बनी फिल्मों को देखना और उनके संदेश को समझना सभी के लिए प्रेरणादायी हो सकता है।
रविवार को होने वाले इस विशेष फिल्म प्रदर्शन में उनके साथ बड़ी संख्या में सहयोगियों एवं मित्रों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में भी उत्साह है।
#HanumanAnsh #हनुमानअंश #BabaNeemKaroli #बाबानीमकरौली #ArvindPal #अरविन्दपाल #Basti #बस्ती #BastiSadar #बस्तीसदर #बस्ती समाचार #CrescentMall #Cinemax #SundaySpecial #MovieShow #सनातनधर्म #आध्यात्मिकफिल्म #BastiNews #BreakingNews Arvind Pal
Basti, Basti | Sep 5, 2026