*बस्ती: स्वस्थ शरीर और अनुशासन का मंत्र देकर एसपी ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज*
*बस्ती, 05 सितंबर 2026।* सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में शुक्रवार को 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बस्ती ने किया।
विद्यालय पहुंचने पर एसपी का प्रबंध समिति और शिक्षकों ने अंगवस्त्र व बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई, जिसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है और जीवन की हर उपलब्धि स्वस्थ शरीर पर ही टिकी है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासन पहली शर्त है, जो खेल के मैदान से ही सीखने को मिलती है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Sep 5, 2026