*बस्ती: पानी की मोटर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, न्यायालय रवाना*
*बस्ती, 05 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पानी की मोटर चोरी और अन्य मामलों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त प्रवेश कुमार सिंह उर्फ राजा पुत्र सचिन सिंह निवासी जोत आसरे, अमोढा थाना छावनी को चोरी की मोटर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना छावनी में अपराध संख्या 183/2026 धारा 303(2) के तहत कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 5, 2026