श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रज्ञा पूजन भंडार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजन सामग्री व श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक वस्तुओं की जमकर हुई खरीदारी
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रौता चौराहे के निकट स्थित प्रज्ञा पूजन भंडार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन सामग्री, भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, झूले, पोशाक एवं अन्य धार्मिक सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंचते रहे।
प्रज्ञा पूजन भंडार के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी राम कमल सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। विगत कई वर्षों से क्षेत्रवासी पर्व-त्योहारों के अवसर पर यहां से पूजन सामग्री एवं धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और उनकी धार्मिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान पर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिष्ठान पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। इससे रौता चौराहा क्षेत्र में भी पर्व का माहौल भक्तिमय दिखाई दिया।
Basti, Basti | Sep 4, 2026