बंदरा: बंदरा के कई क्षेत्रों में हुई 19 चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, 8 शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर, हत्था, थाना क्षेत्र के अलावा मुशहरी, बोचहां, सकरा थाना और मुरौल ओपी क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के 19 कांडों का पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे में खुलासा किया है। घटना में शामिल आठ शातिर पकड़े गए, इनमें चार नाबालिग और चार युवक शामिल हैं। शातिरों के पास से चोरी के सामान और चार बाइक बरामद की गई है।