प्रतापगढ़: कंपनी गार्डेन से तिरंगा यात्रा निकालकर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की की मांग
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण बंद करने और सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम 5.30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कंपनी गार्डन से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई, जहाँ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित