हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने 52 पव्वे देशी शराब के साथ लोधा मंडी में पकड़ा एक आरोपी शराब तस्कर
ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को लोधामंदी में प्राचीन काली मंदिर के पास स्थित मकान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रणनीति के तहत रविवार तड़के सुबह आरोपी के घर पे दबिश दे कर आबकारी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी श्रवण कुमार पिछले कई महीनों से ज्वालापुर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।