हरिद्वार: जिले में तैनात एक दरोगा ने महिला पटवारी से फोन पर की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो
हरिद्वार में तैनात एक दरोगा ने महिला पटवारी से फोन पर गाली गलौज कर दी। महिला पटवारी ने दरोगा के साथ हुई इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर यह ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दरोगा ने महिला पटवारी को किसी जांच के सिलसिले में धमकाया जिसके बाद महिला पटवारी ने भी उसे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।