कटोरिया: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर कटोरिया सहित पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Katoria, Banka | Nov 27, 2025 पूरे देश से बाल विवाह को खत्म करने के लिए भारत सरकार की 100 दिन की विशेष कार्य योजना से उत्साहित मुक्ति निकेतन कटोरिया द्वारा गुरुवार को कटोरिया, चांदन सहित जिले भर को विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे तक चला। इस दौरान पैदल मार्च, कैंडल मार्च एवं शपथ कार्यक्रम हुआ।