खैरा में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे घर में सोई महिला पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में खैरा निवासी पंचा देवी घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने बताया कि वह घर में सो रही थी, तभी अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों को पहचान नहीं सकी।