अभियान बसेरा के संबंध में कुछ लोगों द्वारा जनता के बीच यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि पटना जाकर सचिवालय में आवेदन देने से बंदोबस्ती की जमीन हासिल करने में आसानी होगी। इस भ्रामक सूचना के कारण राज्य के कुछ जिलों से बड़ी संख्या में लोग पटना जाकर सचिवालय में आवेदन जमा कर रहे है। जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर लोगों से अपील करता है कि आप ऐसा न करें। किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। केवल प्रामाणिक तथ्यों को ही मानें। सुयोग्य श्रेणी के लोग अपने-अपने अंचल में ही आवेदन दें। आपको आवेदन की पावती तत्काल दी जायेगी। इसके पश्चात 31 अक्टूबर तक इन आवेदनों पर विधिवत कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी, मुज़फ़्फ़रपुर ने कहा कि सरकार द्वारा नियमित तौर पर लोगों को अभियान बसेरा के बारे में जानकारी दी जाती है। आप केवल इसे ही मानें। किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें और लोगों को भी जागरूक करें। बंदोबस्ती के लिए किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति/संस्था द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित कर जिले से पटना मुख्यालय लाया जाना पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को चिन्हित कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
====================
अभियान बसेरा
आवेदन अपने अंचल कार्यालय में जमा करें।
इसके लिए पटना राज्य मुख्यालय में जाने की जरूरत नहीं है।
यदि किसी व्यक्ति/संस्था द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित कर जिलों से पटना मुख्यालय लाया जाना पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को चिन्हित कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को मिलेगा बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र, इसके लिये अपने अंचल कार्यालय से संपर्क करें।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का लाभ।
====================
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar