कांटी में गणेश पूजा की भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन; उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मुजफ्फरपुर के कांटी में गणेश पूजा के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दामोदरपुर पंचायत के गंगाराम पोखर से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। धार्मिक गीतों और जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय नजर आया। युवा श्रद्धालुओं की भी इसमें खास भागीदारी रही।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। दामोदरपुर सहित आसपास के गांवों में भी गणेश पूजा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांटी विधायक ई. अजीत कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों, आयोजकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
#TirhutNow #KantiNews #GaneshPuja #MuzaffarpurNews #GaneshShobhayatra