दाता कंबल शाह चिश्ती दरगाह पर भाजपा नेताओं ने की चादरपोशी, अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द की मांगी दुआ
मुजफ्फरपुर में रविवार को दाता कंबल शाह चिश्ती दरगाह शरीफ पर चादरपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, शांति और सभी के कल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला प्रवक्ता जुनैद खान रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और दरगाह पर चादरपोशी की।
इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ मुजफ्फरपुर, बिहार और पूरे देश के विकास, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता एवं सद्भाव की कामना की। वक्ताओं ने मुजफ्फरपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की परंपरा का उल्लेख किया।
दाता कंबल शाह मजार के सचिव तनवीर आलम ने विधिवत इबादत कराते हुए चादरपोशी की रस्म पूरी कराई। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद अफरीदी रहमान सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
#Muzaffarpur #DataKambalShah #TirhutNow #SamajikSadbhav #BiharNews