मंझनपुर: भेलखा में धारदार हथियार से व्यक्ति पर हुए हमले का खुलासा, एडिशनल एसपी ने मंझनपुर में किया, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय मंझनपुर में पत्रकारों से खुलासा करते हुए बताया कि वादी अरविंद द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी कि उनके पिता प्रेमचंद पर समरसेबल में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया है,इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया कि रमेश और उसके साथी सरजू को गिरफ्तार कर लिया गया है।आगे की कार्रवाई हो रही है।