मंझनपुर: देवीगंज की दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा मंझनपुर में एडिशनल एसपी ने किया, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
बृहस्पतिवार एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय मंझनपुर में एक कांफ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए बताया गया कि 13-14 जुलाई की रात देवीगंज की दो दुकानों में चोरी हुई थी। जिसपर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।कड़क शाह मजार के पास से मुदस्सिर रियाज और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से पैसे, सामान व तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।