लालगंज: देवघटा पांडेय गांव की निवासी रागिनी पाठक का क्लीनिक साइकोलॉजिस्ट पद पर हुआ चयन, क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल
मिर्जापुर जनपद के अति पिछड़े विकासखंड हलिया के देवघटा पांडेय गांव निवासिनी रागिनी पाठक का चयन गुजरात में क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट पद पर हुआ है। जिससे परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है। रागिनी की सफलता पर सोमवार दोपहर बाद 2:00 बजे गांव निवासी योगेश कुमार पांडेय, कृपा शंकर, संतोष कुमार दुबे, रामसागर दुबे, गौरी शंकर दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।