रूड़की: आदर्श नगर में बैंक्वेट हॉल मैं भारतीय ब्राह्मण समाज ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
आदर्श नगर में बैंक्वेट हॉल मे आज भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस वार्ता में भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 22 सितंबर को ब्राह्मण प्रतिभा और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में भारतीय ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे है।