रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे चार वारंटियों को किया गिरफ्तार,अलग-अलग मामलों में चल रहे थे फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी वारंटी अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी की गिरफ्तारी फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते की गई है।