बांसगांव: कौड़ीराम कस्बे में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा शहीदों की छठवी बरसी पर उन्हें याद किया गया। गोरखपुर जिले के कौड़ीराम में युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कौड़ीराम के बघराई निवासी अतुल राय के नेतृत्व में कौड़ीराम के सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के फील्ड से मेन चौक से होकर डाँक बंगले पर पहुंचा। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज से शहीदों की याद में निकाला गया कैंडल मार्च कौड़ीराम डाँक बंगला पर पहुँचा।