बांसगांव: बांसगांव थाने के यशवंतपुर पेट्रोल पंप पर स्कूल जा रहे शिक्षक से की गई मारपीट, शिक्षक ने थाने में की शिकायत
उरूवां क्षेत्र के हाटा बुजुर्ग प्राथमिक स्कूल के शिक्षक अमरेश कुमार शनिवार को अपने गांव जगदीशपुर थाना गीडा से स्कूल की ओर जा रहे थे, रास्ते में बांसगांव थाने के यशवंतपुर पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही चार पहिया गाड़ी से पहुंचे लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट करने लगे। शिक्षक ने बांसगांव थाने में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है।