आंवला: आंवला तहसील सभागार में माह के प्रथम शनिवार को डीडीओ बरेली और एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
आंवला तहसील सभागार में महीने के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान समाधान दिवस में 77 शिकायतें दर्ज हुई और 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एसडीएम ने बताया सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।