भगवानपुर: ताजपुर गांव की बॉसबारी के गड्ढे से लापता बालक का सड़ा-गला शव बरामद, गांव में मातम
भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर वार्ड संख्या-6 स्थित बॉसबारी के एक गड्ढे से शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक बालक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी विनोद राम के पुत्र आयांश कुमार के रूप में हुई है।