ऑटो रिक्शा चालक यूनियन इंटक निम्बाहेड़ा ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर चालान काटने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। यूनियन ने कहा कि चालक सांवलिया जी, आसावरा माता सहित धार्मिक स्थलों पर यात्री ले जाते हैं। निकुंभ, चिकारडा, भदेसर और मण्डफिया थानों के पुलिसकर्मी ऑटो रोककर प्रतिदिन चालान बनाते है।