केलाखेड़ा पुलिस ने स्कूल बसों की चेकिंग कर दिए सुरक्षा के निर्देश, बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर जोर
थानाध्यक्ष मनीष खत्री और चौकी प्रभारी मनोज जलाल ने की स्कूल बसों की जांच, वाहन चालकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केलाखेड़ा। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन, सुगम एवं सुरक्षित यातायात तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार, 18 नवंबर 2026 को केलाखेड़ा पुलिस ने स्कूल बसों की चेकिंग अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बेरिया दौलत मनोज जलाल ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों की जांच की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन स्वामियों एवं चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल बसों को निर्धारित गति सीमा में ही चलाया जाए तथा चालक निर्धारित पोशाक धारण करें। प्रत्येक स्कूल बस में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बस में सहायक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा बच्चों के बस में चढ़ने और उतरने के दौरान विशेष सावधानी बरतने, बसों को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर रोकने तथा बच्चों को सावधानीपूर्वक सड़क पार कराने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
R News Uttarakhand — आपकी आवाज़, आपकी खबर