➡️ ग्राम पालकटोर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार विकासखंड शाहगढ़ की ग्राम पंचायत पालकटोर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ एवं एएनएम, पंचायत के पदाधिकारी सहित विभिन्न समितियों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, नवांकुर संस्था सेक्टर-03 बरायठा, जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी शामिल हुए।
इस अवसर पर नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संगीत एवं जागरूकता संदेशों के जरिए ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
#jansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026