निवाड़ी में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, युवाओं ने लोककला एवं रचनात्मक प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन
कविता लेखन में कु. प्रिंसी कुशवाहा, चित्रकला में कु.निशा शर्मा, लोकगायन में मोक्ष रजक और लोकनृत्य में कु. माही अहिरवार एंड ग्रुप नुक्कड़ नाटक में प्रथम साहिल झां ग्रुप रहा
==
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पीएम श्री उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी के स्वामी विवेकानंद हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/डीएसओ, जिला निवाड़ी रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नसीम खान, प्राचार्य, पीएम श्री उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी, डॉ. ऊषा त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र, डॉ. पायल लिल्हारे, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय ओरछा तथा डॉ. संगीता राय, संस्थापक वीर भूमि महिला एवं बाल कल्याण समिति शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अमित वर्मा द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात युवा उत्सव के जिला समन्वयक श्री मनीष सोनी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अतिथियों का फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन समिति द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया। वहीं, वीर भूमि महिला एवं बाल कल्याण समिति की संस्थापक डॉ. संगीता राय ने भी अतिथियों एवं निर्णायकों का स्वागत किया।
युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ नशामुक्ति का संदेश देता है युवा उत्सव : डॉ. अमित वर्मा
मुख्य अतिथि डॉ. अमित वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा उत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा अपनी क्षेत्रीय संस्कृति, परंपरागत लोकगायन एवं लोकनृत्य से परिचित होते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि नशामुक्ति से संबंधित गतिविधियां युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
जिला स्तरीय युवा उत्सव के परिणाम घोषित
युवा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे—
1. कविता लेखन
- प्रथम — प्रिंसी कुशवाहा
- द्वितीय — रोहित रजक
- तृतीय — अंशुल यादव
2. चित्रकला
- प्रथम — कु. निशा शर्मा
- द्वितीय — प्रवेश कुशवाहा
- तृतीय — कु. किरन केवट
3. नुक्कड़ नाटक
- प्रथम — साहिल झा एवं समूह
4. समूह लोकगायन
- प्रथम — मोक्ष रजक
- द्वितीय — प्रिंसी कुशवाहा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निवाड़ी
5. समूह लोकनृत्य
- प्रथम — माही अहिरवार एवं समूह, ओरछा
- द्वितीय — नमन ग्रुप, निवाड़ी
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी सागर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अतिथियों एवं आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक मंडल ने निष्पक्षता के साथ किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन
विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में श्री अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्राचार्य, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. प्रेम कुमारी कटियार, डॉ. जितेंद्र आरोलिया, डॉ. संतोष रजक, डॉ. महेश कुमार अहिरवार, डॉ. वीरेंद्र खरे, डॉ. प्रदीप अवस्थी, डॉ. दीप्ति त्रिपाठी, शिक्षक श्री देवेंद्र वर्मा, श्रीमती रश्मि यादव, श्री संजीव नायक, कु. अनुकृति रावत, श्री अरुण पटेरिया, श्री हरि विष्णु तिवारी एवं श्री राजीव रावत ने विभिन्न विधाओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
आयोजन समिति के सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल आयोजन में श्री मनीष सोनी, कार्डीनेटर निवाड़ी,सहायक ग्रेड-2 प्रियंक खरे, श्रीमती ज्योति परमार,कोर्डीनेटर पृथ्वीपुर,कु. निशा बेस, फुटबॉल प्रशिक्षक,पवन गुप्ता,खेल अधिकारी एवं शुभम शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन शिक्षक श्री देवेंद्र वर्मा ने किया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव ने निवाड़ी जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन ने युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं ओर क्षेत्रीय युवा कलाकार उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026