चकरनगर: किशोरी से मारपीट का आरोप, पिता ने सीओ कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, पीड़ित ने घटना का वीडियो दिखाया
बिठौली थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षणपुरा नींवरी निवासी नरेंद्र सिंह दोहरे ने गांव के ही कुछ नामजद लोगों पर अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना का वीडियो भी उसके पास है, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे पीड़ित ने सीओ कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।