फर्रुखाबाद: आवास विकास स्थित ओयो होटल में सीओ सिटी ने कादरीगेट थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल के साथ मारा छापा, मचा हड़कंप
SP आरती सिंह के नेतृत में जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज सीओ सिटी अभय वर्मा के नेतृत्व में थाना कादरी गेट थाना पुलिस ने बुधवार शाम करीब 7:00 बजे आवास विकास स्थित एक ओयो होटल में औचक छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से होटल संचालकों एव ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया