गुना: म्याना ग्राम पंचायत में पहली बार वाहन से उठेगा कचरा, कलेक्टर ने धनतेरस पर ई-कचरा वाहन का किया शुभारंभ
गुना जिले की ग्राम पंचायत म्याना में पहली बार वाहन से कचरा उठाया जाएगा सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। 6 नवंबर को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने गुना जनपद पंचायत के म्याना और आसपास के इलाके का भ्रमण किया। न्यायालय में ई कचरा वाहन का धनतेरस पर शुभारंभ किया। कलेक्टर ने नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत को साफ सुथरा बनाए रखने स्वच्छता का संदेश दिया।