उधवा: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उधवा प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य का लिया जायजा
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को अपराह्न करीब 4 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी प्राणपुर पंचायत सचिवालय में बूथ संख्या 412 से संबंधित फर्जी मतदाताओं की शिकायत पर जांच किया।