पटना ग्रामीण: लालजी टोला में दो ट्रांसजेंडरों के बीच मारपीट, एक पक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप
गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित लालजी टोला में किराए के मकान में रहने वाले ट्रांसजेंडरों पर दूसरे गुट के ट्रांसजेंडरों ने हमला कर दिया,जिसके बाद हाथापाई और मारपीट भी हुई।आरोप है कि एक पक्ष के ट्रांसजेंडरों के द्वारा लगातार दूसरे पक्ष के ट्रांसजेंडरों से रंगदारी की डिमांड की जा रही थी।मामले में थाने में बुधवार दोपहर 12:30 बजे शिकायत दर्ज कराई गई है।