धरियावद: संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने धरियावद में चुनावी तैयारियों का किया निरीक्षण
नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उदयपुर संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने धरियावद उपखंड कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण किया। धरियावद पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा संभागीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव से संबंधित अब तक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का