नगर के महू अतिशय क्षेत्र के समीप स्थित माँ अम्बे माता मंदिर परिसर में पंचाल (लोहार) समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। समाज द्वारा निर्मित इस मंदिर में नियमित रूप से समाजहित,शिक्षा एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की जाती हैं। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष रामचंद्र पंचाल (भूमनिया) ने की। इस अवसर पर समाज की एकता, युवाओं की शिक्षा पर जोर दिया।