जिला अस्पताल में मधुमेह रोगियों के लिए 'मिशन मधुहारी क्लिनिक' का हुआ शुभारंभ
---
दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय, खंडवा के एनसीडी क्लिनिक मे शुक्रवार को विशेष रूप से टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए 'मिशन मधुहारी क्लिनिक' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव दीक्षित, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले सहायक अधीक्षक डॉक्टर सुनील बाजोलिया, श्री हरीश कोटवाले तथा भोपाल से आये कंसलटेंट अमित राठौर एवं इंदौर के श्री अनीश कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकगण भी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया कि इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के टाइप -1 मधुमेह रोगियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।इसके माध्यम से डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श, इंसुलिन प्रबंधन, ब्लड शुगर मॉनिटरिंग, पोषण संबंधी मार्गदर्शन, डायबिटीज शिक्षा एवं नियमित फॉलोअप की सुविधा प्रदान की जाएगी l
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ विशाल श्रीवास्तव एवं टीम द्वारा शिविर में आए सभी मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अभी खंडवा जिले में मधुमेह से पीड़ित कुल 110 बच्चे हैं l क्लिनिक का संचालन मेडिकल कॉलेज खंडवा के पीडियाट्रिक एवं मेडिसिन विभाग के सहयोग से किया जाएगा जिससे बच्चों को विशेषज्ञ की संयुक्त देखरेख में बेहतर उपचार एवं समग्र देखभाल मिल सके। नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड रिंकी मुजाल्दे द्वारा शिविर में आए मरीजो का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं अन्य जांच कर आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श दिया गया । इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भूषण बांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा, डॉक्टर दीपक पंचोरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026