प्रभात पट्टन: ग्राम हरदोली के किसानों ने सिंचाई विभाग द्वारा 2023-24 की सिंचाई बिल की राशि अधिक वसूलने की एसडीएम से की शिकायत।
हरदोली के किसान प्रभात पट्टन के वर्धा डेम से पानी लेकर अपने खेतो की सिंचाई करते है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा 2023-24 की सिंचाई बिल की राशि अधिक वसूल किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीण लताबाई देवाजी बड़खाड़े, अनिल पन्ना खवसे आदि ने बताया कि उन लोगों के द्वारा बीते दो वर्षो से 1950 रुपए जमा किए जा रहे है लेकिन इस बार अधिक बिल दिया जा रहा है।