मानगो पुल पर मची सनसनी,छलांग लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी,ऐन वक्त पर महिला को रोका
जमशेदपुर। मानगो पुल पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पुल से छलांग लगाने की कोशिश करती नजर आई। महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और तत्परता दिखाते हुए उसे छलांग लगाने से रोक लिया। पुलिस की सक्रियता के कारण महिला की जान बच गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।