शाजापुर: औदीच्य धर्मशाला में श्रीमद् भागवत गीता के तीसरे दिन श्री कृष्ण प्रसंग सुन भाव विभोर हुए भक्त
औदिच्य धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है ।जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं ।श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गोवर्धन मथुरा से आये कथावाचक श्री यादराम शास्त्री जी के मुखारविंद से श्री कृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंगों को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथावाचक शास्त्री जी ने कहा कि संपूर्ण विश्व परमात्मा का ही प्रकट रूप है।