शाजापुर: शाजापुर की कृषि उपज मंडी में लगातार दूसरे दिन भी लहसुन के दाम में दिखी गिरावट, ₹24000 प्रति क्विंटल तक बिका लहसुन
शाजापुर कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज नीलामी में लहसुन के दामों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखी गई । गुरुवार को 26200रुपए प्रति क्विंटल तक बिकने वाला लहसुन शुक्रवार को को 435 क्विंटल आवक के साथ 25000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका ।तो वही शनिवार को दूसरे दिन भी ₹1000 प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ लहसुन 24000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।