शाजापुर: श्रीघाट कालोनी शाजापुर के रहवासी बड़ी राशि के बिजली बिल से परेशान, विधायक से की शिकायत, विधायक ने दिए निर्देश
शाजापुर की श्रीघाट कालोनी के रहवासियों ने बड़ी राशी के बिजली बिल और कालोनी के घरो में स्थाई बिजली कनेक्शन नही दिए जाने की शिकायत शाजापुर विधायक अरूण भीमावद से की। जिस पर विधायक भीमावद माैके पर पहुंचे। उन्होंने कालोनी के रहवासियों से चर्चा कर समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद विद्युत कंपनी के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।