शाजापुर: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ सोमवारिया बाजार में तीन बाइक सवार मनचलों ने हिजाब खींचकर की छेड़छाड़
सोमवारिया बाजार में परीक्षा देकर अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक पर सवार तीन मनचलों द्वारा हिजाब खींचकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही स्कूल में महिला थाना प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी ने छात्रा से बातचीत कर जानकारी ली।