Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

• वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण पर्यटन स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंध का सख्ती से कराया जा रहा पालन • भोपाल से आए अनेक पर्यटकों को समझाइश देकर वापस लौटाया गया कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। नायब तहसीलदार श्री रामलोचन तिवारी ने बताया कि आज दिगंबर वॉटरफॉल पर भोपाल से आए 15 से अधिक पर्यटकों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनज़र वापस लौटाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर सीहोर के साथ-साथ भोपाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की गई है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

11 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

MORE NEWS

तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

                   प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सीहोर श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

      इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, न्याय केवल न्यायालयों में नहीं मिलता अनेक बार वह समाज के भीतर संवाद विश्वास और सहभागिता से भी स्थापित होता है। यदि प्रत्येक समुदाय में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हो तो अनेक विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही शांतिपूर्वक सुलझाये जा सकते है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं है, बल्कि ऐसी दृष्टि विकसित करना है जो विवाद को संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग का अवसर समझें। यह प्रशिक्षण केवल ज्ञान अर्जित करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक उत्तरदायित्व स्वीकार करने का अवसर भी है।

      प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विवादों का प्रारंभिक स्तर पर ही समाधान करने के उ‌द्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहल से अवगत कराते हुये कहा कि म.प्र. में सर्वप्रथम यह पहल की गई है, जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हो रहे है। समुदाय विशेष के लोग अपने समुदाय के विकास में इस पहल के माध्यम से योगदान दे सकते है।

      सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र में एमसीपीसी सीनियर ट्रेनर मोहम्मद शाहिद खान एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मास्टर ट्रेनर कु. भावना साधी ने मीडिएशन का महत्व, उद्देश्य एवं अन्य तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

      इस अवसर पर सीनियर ट्रेनर एम.सी.पी. सी. मोहम्मद शाहिद, मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश कु भावना साधी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा,  जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सि‌द्दीकी सहित न्यायिक अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, विधिक सेवा कर्मचारीगण सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सीहोर श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, न्याय केवल न्यायालयों में नहीं मिलता अनेक बार वह समाज के भीतर संवाद विश्वास और सहभागिता से भी स्थापित होता है। यदि प्रत्येक समुदाय में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हो तो अनेक विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही शांतिपूर्वक सुलझाये जा सकते है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं है, बल्कि ऐसी दृष्टि विकसित करना है जो विवाद को संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग का अवसर समझें। यह प्रशिक्षण केवल ज्ञान अर्जित करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक उत्तरदायित्व स्वीकार करने का अवसर भी है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विवादों का प्रारंभिक स्तर पर ही समाधान करने के उ‌द्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहल से अवगत कराते हुये कहा कि म.प्र. में सर्वप्रथम यह पहल की गई है, जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हो रहे है। समुदाय विशेष के लोग अपने समुदाय के विकास में इस पहल के माध्यम से योगदान दे सकते है। सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र में एमसीपीसी सीनियर ट्रेनर मोहम्मद शाहिद खान एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मास्टर ट्रेनर कु. भावना साधी ने मीडिएशन का महत्व, उद्देश्य एवं अन्य तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर सीनियर ट्रेनर एम.सी.पी. सी. मोहम्मद शाहिद, मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश कु भावना साधी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सि‌द्दीकी सहित न्यायिक अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, विधिक सेवा कर्मचारीगण सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण

                        विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत सीहोर संभाग के ग्राम सुलखेड़ी, रासलाखेड़ी, हिन्नौती, बिछिया, पड़ीयाला, एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम बलाखेड़ा में शिविर लगाए गये और नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।

11 जुलाई को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

      अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई को  आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम कुण्डियानाथु, भीलखेड़ी, कल्यानपुरा, धनाना, गुराड़ियारूपचंद, पउखेड़ी, आष्टा शहर वार्ड नं. 12. छापर में शिविर लगाए जाएंगे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत सीहोर संभाग के ग्राम सुलखेड़ी, रासलाखेड़ी, हिन्नौती, बिछिया, पड़ीयाला, एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम बलाखेड़ा में शिविर लगाए गये और नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया। 11 जुलाई को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई को आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम कुण्डियानाथु, भीलखेड़ी, कल्यानपुरा, धनाना, गुराड़ियारूपचंद, पउखेड़ी, आष्टा शहर वार्ड नं. 12. छापर में शिविर लगाए जाएंगे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

जनगणना निदेशक ने किया फील्ड फंक्शनरीज के प्रशिक्षण का निरीक्षण

                            जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव ने सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड फंक्शनरीज को दिए जा रहे जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, विषयवस्तु तथा जनगणना कार्य से संबंधित आधारभूत एवं तकनीकी जानकारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बृजेश कुमार सक्सेना भी उपस्थित थे।

      निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि जिले में कुल 19 जनगणना चार्ज हैं, जिनमें 10 ग्रामीण एवं 9 नगरीय चार्ज सम्मिलित हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 1,084 राजस्व ग्रामों के आंकड़ों के संकलन हेतु 255 फील्ड फंक्शनरीज तथा 9 नगरीय क्षेत्रों हेतु 9 फील्ड फंक्शनरीज नामित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 264 फील्ड फंक्शनरीज इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं।

      इन सभी फील्ड फंक्शनरीज का प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक सात बैचों में आयोजित किया जा रहा है। बैच क्रमांक 1 से 5 तक का प्रशिक्षण शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीहोर के कक्ष क्रमांक-21 में जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

      बैच क्रमांक-6 का प्रशिक्षण 14 जुलाई को चार्ज तहसील भैरूंदा एवं नगर परिषद भैरूंदा के फील्ड फंक्शनरीज हेतु नगर परिषद भैरूंदा के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार बैच क्रमांक-7 का प्रशिक्षण 15 जुलाई को तहसील बुधनी, तहसील रेहटी, नगर परिषद बुधनी, नगर परिषद रेहटी तथा नगर परिषद शाहगंज के फील्ड फंक्शनरीज हेतु नगर परिषद बुधनी के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

      प्रशिक्षण उपरांत सभी नामित फील्ड फंक्शनरीज अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करेंगे।

      प्रशिक्षण कार्यक्रम में में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल द्वारा नामित मास्टर प्रशिक्षक श्रीमती वंदना तिवारी एवं सुश्री  यशस्वी द्वारा प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु आंकड़ों के संकलन, प्रपत्रों के संधारण, आंकड़ों के सत्यापन तथा तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

जनगणना निदेशक ने किया फील्ड फंक्शनरीज के प्रशिक्षण का निरीक्षण जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव ने सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड फंक्शनरीज को दिए जा रहे जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, विषयवस्तु तथा जनगणना कार्य से संबंधित आधारभूत एवं तकनीकी जानकारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बृजेश कुमार सक्सेना भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि जिले में कुल 19 जनगणना चार्ज हैं, जिनमें 10 ग्रामीण एवं 9 नगरीय चार्ज सम्मिलित हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 1,084 राजस्व ग्रामों के आंकड़ों के संकलन हेतु 255 फील्ड फंक्शनरीज तथा 9 नगरीय क्षेत्रों हेतु 9 फील्ड फंक्शनरीज नामित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 264 फील्ड फंक्शनरीज इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। इन सभी फील्ड फंक्शनरीज का प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक सात बैचों में आयोजित किया जा रहा है। बैच क्रमांक 1 से 5 तक का प्रशिक्षण शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीहोर के कक्ष क्रमांक-21 में जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। बैच क्रमांक-6 का प्रशिक्षण 14 जुलाई को चार्ज तहसील भैरूंदा एवं नगर परिषद भैरूंदा के फील्ड फंक्शनरीज हेतु नगर परिषद भैरूंदा के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार बैच क्रमांक-7 का प्रशिक्षण 15 जुलाई को तहसील बुधनी, तहसील रेहटी, नगर परिषद बुधनी, नगर परिषद रेहटी तथा नगर परिषद शाहगंज के फील्ड फंक्शनरीज हेतु नगर परिषद बुधनी के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत सभी नामित फील्ड फंक्शनरीज अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल द्वारा नामित मास्टर प्रशिक्षक श्रीमती वंदना तिवारी एवं सुश्री यशस्वी द्वारा प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु आंकड़ों के संकलन, प्रपत्रों के संधारण, आंकड़ों के सत्यापन तथा तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला एवं चार्ज स्तरीय फील्ड फंक्शनरीज को दिया जा रहा प्रशिक्षण

                   जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के उद्देश्य से सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में 08 से 13 जुलाई तक जिला एवं चार्ज स्तरीय फील्ड फंक्शनरीज को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

      जिले के प्रत्येक राजस्व ग्राम एवं नगरीय निकाय से नागरिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक-आर्थिक जानकारी का डिजिटल माध्यम से सटीक एवं समयबद्ध संकलन, सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा। इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ताकि, आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके तथा योजना निर्माण एवं नीति-निर्धारण के लिए प्रामाणिक आधारभूत आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला एवं चार्ज स्तरीय फील्ड फंक्शनरीज को दिया जा रहा प्रशिक्षण जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के उद्देश्य से सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में 08 से 13 जुलाई तक जिला एवं चार्ज स्तरीय फील्ड फंक्शनरीज को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के प्रत्येक राजस्व ग्राम एवं नगरीय निकाय से नागरिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक-आर्थिक जानकारी का डिजिटल माध्यम से सटीक एवं समयबद्ध संकलन, सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा। इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ताकि, आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके तथा योजना निर्माण एवं नीति-निर्धारण के लिए प्रामाणिक आधारभूत आंकड़े उपलब्ध हो सकें। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026