इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने दस्तूर गार्डन के सामने डॉक्टर से लूट करने वाले आरोपी को लिया हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Indore, Indore | Jun 19, 2024 जूनी इंदौर रहने वाले डॉ असगर अली के साथ दस्तूर गार्डन के सामने मिले युवक ने अपने दो साथियों से साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया, जिसके बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया ही, जिसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।