इंदौर: एयरपोर्ट अथॉरिटी को मेल के माध्यम से मिली इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एरोड्रम पुलिस
Indore, Indore | Jun 19, 2024 इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धमकी भरा ईमेल भेजा है। जिसमे भेजने वाले ने इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत अथॉरिटी के द्वारा एरोड्रम थाने में की गई है। वही इस मामले में यह बस सामने आई है कि कुछ अन्य शहर के एयरपोर्ट को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला है। जिस पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।