इंदौर: मानवता नगर चैंबर हादसे पर बोले महापौर और नेता प्रतिपक्ष, महापौर ने कार्रवाई और नेता प्रत्पक्ष ने फंड ना होने की कही बात
Indore, Indore | Jun 19, 2024 इंदौर के मानवता नगर में खुले चैंबर में युवती के गिरकर घायल होने के मामले में नगर निगम के महापौर और नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान दिए हैं। जिसमें महापौर के द्वारा संबंधित एजेंसी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाने और इंजीनियर को नोटिस जारी करने की बात कही। तो वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष ने निगम के पास फंड न होने और महापौर के बिना प्लानिंग के काम करने की बात कही।