इंदौर: इंदौर विकास साधारण की बजट बैठक हुई आयोजित, 1100 करोड़ के व्यय और 1135 करोड़ प्रस्तावित आय के बजट पर हुई चर्चा
Indore, Indore | Jun 19, 2024 इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज इंदौर विकास प्राधिकरण की बजट बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्राधिकरण के सीईओ, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वही इस बैठक में 1135 करोड रुपए की अनुमानित आय और 1100 करोड रुपए के संभावित व्यय पर चर्चा हुई। साथ ही शहर के अन्य विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों द्वारा इस बैठक में चर्चा की गई।